सुरेश जोशी त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोनित

रतलाम। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की वार्षिक आमसभा गुरूवार को गंगा आश्रम पर संपन्न हुई। सभा में मौजूद समिति सदस्यों और समाजिक बंधुओं ने सर्वानमुति से सुरेश जोशी को अध्यक्ष मनोनित किया।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर गंगा आश्रम पर गुरूवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विषय पर चर्चा पदाधिकारी और सदस्यों सहित समाजजनों ने अपनी राय दी। वहीं 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन अध्यक्ष के रूप में सुरेशचंद्र पिता स्व. वासुदेव जोशी की नियुक्ति सर्वानुमति से वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन में की गई। पदाधिकारियों के अनुसार विधि अनुसार समिति के अध्यक्ष नियुक्त करने हेतु चुनाव समिति के हरिओम प्रकाश जोशी, भारत किशोर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष की नियुक्ति की कार्रवाई संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल भट्ट ने अपने कार्यकाल की समीक्षा करते हुए श्री जोशी साहब को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मौजूद पदाधिकारी और सदस्यों ने श्री भट्ट को गंगा आश्रम परिसर पर निर्माण कार्य हेतु निर्माण समिति का संयोजक मनोनीत किया गया। समाज हित में स्वयं ने अमृत अभिषेक योजना के संयोजक का पद लेकर समाज के विकास में सहयोग करने संकल्प लिया।
आमसभा में उपस्थित परिवार मुखिया एवं महिला प्रतिनिधि की ओर से नैना त्रिवेदी ने संगीता जोशी का स्वागत कर जोशी परिवार की ओर से समाज विकास में सहयोग प्राप्त होगा ऐसी आशा व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त समाजजन का आभार नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेशचंद्र जोशी ने व्यक्त किया।