दोहरे हत्याकाण्ड का एक और 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल जाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम। दोहरे हत्याकाण्ड का एक और 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.03.2024 की रात्रि में दौराने बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं.119/2024 धारा 302,201,120बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
मामले में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश के दौरान दिनांक 13.04.2024 को आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता लक्ष्मण जाट निवासी नेगड़दा थाना नामली को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चार पहियावाहन एवं दो मोबाईल को जप्त करने में सफलता पाई हैं। आरोपी कन्हैयालाल जाट की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी – कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता लक्ष्मण जाट निवासी नेगड़दा थाना नामली ।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. हिमांशु यादव , प्र. आर . हिम्मत सिंह, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार, आर अभिषेक पाठक की सराहनीय भूमिका रही।