रतलाम श्रीसंघ के महेंद्र बोथरा ने महासतीजी से वर्ष 2025 का चातुर्मास रतलाम नगर में करने हेतु विनती की, श्रीसंघ की और से विनती पत्र सौंपा

केसरियाजी (राजस्थान)। श्रमण संघ की जैन दिवाकरीय परंपरा की महासती दक्षिण चंद्रिका सेवाभावी सरलमना श्री संयमलता जी म.सा. आदि ठाना 04 जो कि केसरियाजी राजस्थान में विराजित है एवं वँहा के भव्य आयोजन में भारी जन समुदाय के मध्य रतलाम श्रीसंघ के महेंद्र बोथरा ने महासतीजी के चरणों में वर्ष 2025 का चातुर्मास रतलाम नगर में करने हेतु पुरजोर विनती की साथ ही श्रीसंघ की और से विनती पत्र भी सौंपा।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पन्नालाल जी कोठारी बेंगलुरु, पनवेल श्री संघ के वरिष्ठ श्री अशोक जी बोहरा, श्री पारस जी चानोदिया उदयपुर श्री संघ सेक्टर 4 के चातुर्मास संयोजक श्री अनिलजी जारोली, नीमच से श्री लाला बम एवं जयपुर से माणक जी गादिया आदि सभी ने भी 2025 का चातुर्मास रतलाम हो ऐसी विनती की श्री केसरिया जी तीर्थ पर महासती जी सम्मुख रतलाम एक धर्म नगरी है चातुर्मास करने की विनती की। बदनोर के श्री गोखरू परिवार द्वारा केसरियाजी संपूर्ण कार्यक्रम का लाभ लिया गया।