गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि
रतलाम 6 अक्टूबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50 गौशालाओं में रखे गए 14 हजार 291 गोवंश के लिए चारे-भूसे की व्यवस्था हेतु कुल 1 करोड़ 77 लाख 20 हजार 840 रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने उपसंचालक, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि स्वीकृत राशि का उपयोग नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से गौशालाओं में गोवंश के चारे-भूसे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जाए।