
रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि संस्था नेत्रदान के प्रति जागरूकता बड़े इसी के लिए 24 धंटे सक्रिय रहती है। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को रात्रि में भी सदस्यों की सक्रियता के चलते संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास समिति बड़नगर के सहयोग से 15/04/2024 रात्री में 12 बजे स्व.श्रीमान शंकरलालजी पिता स्व.श्री वरदीचन्दजी राठौड़ उम्र 70 वर्ष, 112 हरदेव लाला की पीपली ,मराठो का वास रतलाम निवासी का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के श्री गोपालजी राठौड़ पतरावाला द्वारा प्रेरित कर पुत्र श्री संजय राठौड़ ,अजय राठौड़, एवं परिजनों की सहमती से गीता भवन न्यास के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के श्री उमाषंकर मेहता, श्री पंकज मोरवाल, श्री परमानन्द जी राठौड़ के सहयोग से रात्री में ही बडनगर से रतलाम पहुंच कर सफल नैत्रदान करवाया गया। नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी,ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, गोपाल पतरा वाला, हेमन्त मूणत मौजूद रहे।
नेत्रम संस्था के शीतल भंसाली, प्राशान्त व्यास, ca रितेश नाग़ोरी, ca गौरव गांधी, ca अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, विवेक अग्रवाल, मंजुला माहेश्वरी, राखी व्यास, सपना दुबे, अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए राठौड़ परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।