
रतलाम । भगवान महावीर स्वामी के 2623 वें जन्म कल्याण महोत्सव की पूर्व संध्या पर जैनानन्द युवक मंडल, रतलाम एवं जैनानन्द परिषद एवं जैनानन्द बालिका परिषद, रतलाम द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2024 शनिवार को सायंकाल 6.30 बजे महलवाड़ा गेट से भव्य वाहन रैली प्रारम्भ होगी जो नगर के विभिन्न क्षैत्रों से भ्रमण करते हुए श्री महावीर स्वामी जिनालय सेठजी का बाजार पर समाप्त होगी । निवेदक जैनानन्द युवक मंडल, रतलाम एवं जैनानन्द परिषद एवं जैनानन्द बालिका परिषद, रतलाम द्वारा रतलाम नगर के समस्त जैन श्रीसंघो एवं सभी जैन संगठनों से अपील की है कि वाहन रैली में उपस्थित होकर रैली को सफल बनावें ।