सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर सम्पन्न

रतलाम । लायंस इंटरनेशनल द्वारा निर्धारित सेवा सप्ताह (2 से8अक्टूबर) के अंतर्गत लायंस क्लब रतलाम एवँ लायंस क्लब रतलाम समर्पण के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिवीर का आयोजन मानवसेवा समिति द्वारा संचालित ब्लड बैंक में किया गया । इस शिविर में नगर की युवा तरुणाई ने भाग लेते हुए लगभग 25 यूनिट का रक्त दान किया। शिविर हेतु रक्त दान के लिए लायन यास्मीन शेरानी, लायन वर्षा सारस्वत, लायन प्रेमलता दवे, लायन मंगल पिरोदिया, लायन अल्पना वोहरा ने विशेष प्रयास कर युवाओं को प्रेरित किया, लायन उषा कश्यप द्वारा भी रक्तदान किया गया । शिविर में लायन वर्षा सारस्वत की प्रेरणा से ग्राम धौंसवास से आए युवा श्री दिलीप पाटीदार द्वारा 25वी बार रक्तदान किया । वे अपने साथ 5 और युवाओं को साथ लेकर आए व उनसे भी रक्तदान करवाया। लायंस क्लब रतलाम की ओर से लायन स्नेह सचदेव, लायन विक्रम सिसोदिया, लायन नीरज सुरोलिया, लायन दिनेश गहलोत द्वारा रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन किया । शिविर में रीजन चेयरपर्सन लायन जगदीश सोनी, झोन चेयरमैन लायन गोपाल जोशी एवम झोन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड विशेष रूप से उपस्थित रही । कार्यक्रम में लायंस समर्पण की ओर से सचिव सर्जन राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष अनिता गुप्ता,लायन डॉ सुलोचना शर्मा,लायन कनक मेहता,लायन प्रेम पिरोदिया,लायन शबाना जीवा खान उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन समर्पण अध्यक्ष लायन अल्पना वोहरा ने किया तथा आभार लायंस क्लब रतलाम अध्यक्ष लायन स्नेह सचदेव ने माना।

Play sound