पिपलेश्वर महादेव मंदिर सोलर स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाया

रतलाम। इंडस्ट्रियल एरिया को रोशन करने के बाद इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने पटेल कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर को सोलर स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाया ।
अध्यक्ष सीमा बोथरा ने यह जानकारी दी कि इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने दो सोलर स्ट्रीट लाइट मंदिर में दान की । उन्होंने कहा कि यह डिस्ट्रिक्ट ३०४ का सेंटेनियल प्रोजेक्ट है। इसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बिना जी शाह ने डिस्ट्रिक्ट की ओर से मैचिंग ग्रांट के तहत् अनुदान भी दिया है ।लोकार्पण के अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अर्चना झालानी , सचिव सुनीता मूणत , उपाध्यक्ष मनमीन कौर बैद, ज्योती छज़लानी, शीला खंडेलवाल, हेमलता मालपानी , सीमा खंडेलवाल , रेखा अग्रवाल , प्रियंका खंडेलवाल आदि मौजूद थे ।