




रतलाम । जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम मेन द्वारा भगवान महावीर 2623 वां जन्म कल्याण को बड़ी धूमधाम से तोपखाना स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स पर शोभायात्रा में पधारे समाज के सभी महिलाओं, पुरुषों को तिलक लगाकर व प्रभावना देकर उनका बहुमान किया। पुरुषों ने पुरुषों को तिलक लगाया और महिलाओं ने महिलाओं को बिंदी लगाकर बहुमान किया।
सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया कि संस्था इस कार्य को पिछले 20 वर्षों से कर रही है आगे भी करने का प्रयास करेंगी। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के दंपति सदस्य सुबह से यहां एकत्रित होकर पुरुष ने सफेद वस्त्र व महिलाएं ग्रुप परिवार की साड़ी पहनकर एक दूसरे को तिलक लगाकर बहुमान कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा, कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका, रीजन प्रभारी जयवंत कोठारी, रतलाम इकाई अध्यक्ष अनिल बौहरा, निवर्तमान अध्यक्ष अजय गोखरू, मुकेश धाकड़ ,विनोद कोचर, सचिव निलेश काकड़ी वाला एवं विपिन पुगलिया, मनोज लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष संजीव कोठारी, मनीष जैन ,नरेंद्र जैन गांग, सुनील चपलोद, संजय मोदी ,सुभाष मुणत, सुनील लूनिया, शैलेंद्र चोपड़ा, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, विजय मालवी, सुभाष सिंगावत , गणतंत्र मेहता, राजेश सुराना, तरुण खेमसरा, महिला प्रतिनिधि कविता काठेण, शिखा कोठारी, मधु बौहरा, अलका नाहर आदि ग्रुप के सभी दंपति सदस्य उपस्थित रहे।