सांसद श्री डामोर ने अमरगढ़, इन्द्रावल, हरथल तथा सेमलखेडा में पेयजल पाइप लाइन कार्यों का भूमिपूजन किया

रतलाम। क्षेत्रीय सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने शनिवार को जिले के चार गांव अमरगढ़, इन्द्रावल, हरथल तथा सेमलखेडा में पेयजल पाइप लाइन स्थापना कार्यों का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत अमरगढ के 126, इन्द्रावल के 128, सेमलखेडा के 131 तथा हरथल के 181 परिवार लाभान्वित होंगे। पाइप लाइन कार्यों से उक्त गांवों के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से जलापूर्ति सुलभ हो सकेगी। इस दौरान श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, डॉ. विजय चारेल, डॉ. सुशील कपूर, श्री गोविंद डामर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी.के. गोगादे, श्री आनंद व्यास आदि उपस्थित थे।
सांसद श्री डामोर द्वारा अमरगढ़ में 31 लाख 49 हजार रुपए, इन्द्रावलखुर्द में 31 लाख 89 हजार रुपए, सेमलखेड़ा में 26 लाख 25 हजार रुपए तथा हरथल में 15 लाख 12 हजार रूपए लागत से पेयजल पाइप लाइन कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री डामोर ने कहा कि केंद्रीय शासन द्वारा आगामी वर्ष 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्धता कराने का लक्ष्य है। इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृहद स्तर पर मूलभूत जरूरतों की पूर्ति की जा रही है। कार्यक्रमों में श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा भी संबोधित किया गया।