जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन

रतलाम । पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन विकासखंड सैलाना के ग्राम अमरगढ़ में किया गया। यह कार्यक्रम 25 सितम्बर से  10 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। पेयजल स्त्रोतों के नमूनों की गुणवत्ता जाँचने के लिए प्रशिक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. गोगादे, नायब तहसीलदार श्री राजेश श्रीमाल, सहायक यंत्री श्री नरेश कुवाल, उपयंत्री श्री नरेन्द्र जोशी, श्री राजेश कुमावत की उपस्थिति में जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास ने दिया। श्री व्यास ने फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से सात तरह के टेस्ट लगाकर  बताया कि अशुद्ध जल से होने वाली बीमारियों व भविष्य में होने वाले नुकसान के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने व गन्दगी न करने की बात कही। साथ ही ग्राम पेयजल स्वच्छता तदर्थ समिति के दायित्वों, ग्राम कार्य योजना बनाई जिसमें सरपंच श्रीमती एलाशीबाई आदि उपस्थित थे।

Play sound