एक शाम हनुमान के नाम कार्यक्रम को नागरिकों ने सराहा

रतलाम । नगर निगम द्वारा 19 से 23 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के पांचवे व अंतिम दिन निगम रंगमंच पर आयोजित एक शाम हनुमान के नाम कार्यक्रम को नागरिकों ने खुब सराहा।
कार्यक्रम की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश जी के स्वरूप में गणेश वंदना की प्रतुति की। इसके बाद कलाकारों ने कलाकारों द्वारा श्री रामचरित्र मानस पर आधारित, राम चारितम का कार्यक्रम आरंभ हुआ जिसमें लव कुश द्वारा श्री रामचरितम कथा का वर्णन किया। इसके बाद कलाकारों ने सीता हरण, माता शबरी, अहिल्या एवं निशाद राज, ताड़का वध आदि प्रसंग का मंचन किया एवं राम लक्ष्मण जानकी व हनुमान जी की सुंदर झांकी दर्शकों के बीच से मंच पर आई दर्शकों ने भगवान श्री राम दरबार की झांकी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया एवं दर्शकों ने परिवार सहित श्री राम जी की झांकी की आरती उतारी। सभी कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से हनुमान चालीसा का मंचन किया व मालवा और निमाड़ के प्रसिद्ध गणगौर नृत्य से कार्यक्रम का समापन हुआ । श्री राम जी ओर हनुमान जी पर आधारित आयोजित कार्यक्रम का बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।