

जावरा (अभय सुराणा) । सोरापुर श्री संघ अध्यक्ष मिलनसार दानवीर भामाशाह से अलंकृत व श्री भुवालमाता मंदिर बिरामी के अखिल भारतीय छाजेड़ परिवार मंडल के ऑल इंडिया के अध्यक्ष तथा श्री रत्न हितैषी श्रावक संघ कर्नाटक बेंगलोर के उपाध्यक्ष एवम् अनेक संस्था से जुड़े हुए जीव दया प्रेमी आदरणीय सुश्रावक श्रीमान किशोरचंदजीसा छाजेड़ सोरापुर (कर्नाटक) वालों को प.पू जयगच्छाधिपति आचार्य प्रवर 1008 श्री पार्श्वचंद्रजी म.सा , प्रवचन प्रभावक गुरुदेव श्री पदममुनिजी म.सा , तपश्वी मौन साधक श्री जयधुरंधरमुनीजी म.सा आदि ठाना पांच व अनेकों संघों के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सोरापुर द्वारा ‘शासन रत्न’ की पदवी से अलंकृत किया गया। जिससे संघ समाज सभा में बहुत ही हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। अनेक पदाधिकारिओं व स्नेहीजनो ने आपको बधाइयां प्रेषित की।