संस्था परस्पर द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल मंदिर संचालित करने का निर्णय अत्यंत प्रशंसा योग्य है

रतलाम। ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती तपन और कंठ की प्यास बुझाने के लिए जल स्रोत एवं जल मंदिर की महती आवश्यकता है विशेष कर ऐसे स्थान पर जहां बहुत आयत नागरिकों की उपस्थिति रहती हो वहां पीने के पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुनीत कार्य है। संस्था परस्पर द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल मंदिर संचालित करने का निर्णय अत्यंत प्रशंसा योग्य है।
उक्त उद्गार संस्था परस्पर द्वारा त्रिवेणी मुक्ति धाम पर आयोजित जल मंदिर शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सनातन धर्म मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष महेंद्र चाणोदिया, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा तथा सचिव जन अभियान परिषद के जिला संयोजक रत्नेश विजयवर्गी ने कहे। अतिथियों ने जल मंदिर का शुभारंभ करते हुए कहा कि संस्था परस्पर द्वारा अपनी सेवा गतिविधियों के माध्यम से शहर के नागरिकों को उपयुक्त सुविधा उपलब्ध कराकर अत्यंत प्रशंसा का कार्य कर रही है। अन्य समाज सेवी संस्थाओ को भी प्रेरणा लेकर जन सुविधा के कार्य करना चाहिए। आरंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने करते हुए कहा कि संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों की सेवा के लिए सकोरे भी वितरित किए गए एवं नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के पांच स्थानों पर जल केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। संस्था संरक्षक अभय सुराणा जी प्रोजेक्ट अध्यक्ष महेश व्यास, जल सेवा समिति के मिलन राखेचा, लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत सर्वश्री अभय लोढ़ा, चंदन राठौर .मीतेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, नितेश खिमेसरा, दिलीप वर्मा, विनोद पांचाल, प्रदीप कोचर, संदीप राठौड़, कविश पांचाल, अमित डांगी, श्रेयांश जैन आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन अभय लोढ़ा ने किया आभार सुभाष नागौरी ने व्यक्त किया।