
रतलाम। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर वैश्य सेवा संबंधित प्रमुख संस्था, अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा शहर के उद्योगपति वरुण पोरवाल को रतलाम जिले का लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया , इस अवसर पर संस्था के प्रदेश महामंत्री कुलदीप घारिया एवं सदस्यो के समक्ष सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री एवं प्रबुद्ध वैश्य चेतन्य काश्यप ने पोरवाल का स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद देकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया l मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिले में प्रदेश एवं जिला पधाधिकारीगण एवं सदस्यो को संस्था संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया l संस्था सदस्यों द्वारा शहर में निवासित वैश्यजन को पहले मतदान फिर व्यापार विषय के अधीन अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा l प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी कुलदीप घारिया ने बताया की वैश्य समाज देश की सक्रिय राजनीतिक धारा से जुड़कर कार्य करेगा, लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के साथ राष्ट्रहित में समर्थन करेगा l वरुण पोरवाल ने बताया की संस्था द्वारा विभिन्न गतिविधियां एवं आयोजन कर जिले में निवासित वैश्यजन को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाएगा l संस्था द्वारा उद्योगपति पोरवाल को लोकसभा प्रभारी बनाने पर अन्य वैश्य उद्योगपति एवं व्यापारीगणों ने हर्ष जताया l इस अवसर पर वरिष्ठ वैश्य मनोहर पोरवाल, बीएल मजावदिया, निलेश लड्डा, अर्पित लूनिया, धर्मेंद्र माहेश्वरी, दिलीप मेहता, अभिषेक धूत, संजय बाफना , श्रीकांत डोशी , अंकित खंडेलवाल, मयूर पितलिया, विवेक पितलिया आदि वैश्यजन उपस्थित रहे l