

जावरा (निप्र)। जैन दिवाकर विचार मंच के प्रेरक राष्ट्र संत श्रमण संघीय मंत्री श्री कमल मुनि कमलेश के मंगल आशीर्वाद से संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना की अनुशंसा से अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सुराणा (भीलवाड़ा) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करी जिसमें जावरा के जैन कॉन्फ्रेंस एवं जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा को पुनः जैन दिवाकर विचार मंच में राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक मनोनीत किया गया। वहीं रिंगनोद के श्री अभय श्रीमाल को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
संस्था के अन्य पदाधिकारीयों में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंघवी बेंगलुरु, कोषाध्यक्ष अनिल जरौली उदयपुर को बनाया गया है।
सुराणा एवं श्रीमाल के मनोनित होने पर समाजजन, अपना विचार मंच, वरिष्ठ संघ आदि कई संस्था के पदाधिकारी ने बधाइयां देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आपकी कार्यशैली की अमिट छाप आगे भी निरंतर बनाए रखेंगे।