प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया

रतलाम । लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री वी. संपत, केन्द्रीय व्यय प्रेक्षक श्री सजीत नायर तथा पुलिस प्रेक्षक सुश्री एम. विजयलक्ष्मी द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए जिला एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई आदि उपस्थित थे।
एमसीएमसी कक्ष निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों द्वारा कक्ष में संपादित की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के बारे में अवगत हुए। प्रेक्षकों द्वारा मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। गंभीरता से मीडिया मॉनिटरिंग, पेड न्यूज मॉनिटरिंग की ताकिद की गई। प्रेक्षकों द्वारा कक्ष में संधारित किए जा रहे रजिस्टर भी देखे गए, न्यूज़ क्लिपिंग का अवलोकन भी किया गया।
स्ट्रांग रूम मतगणना परिसर का निरीक्षण
शनिवार को सामान्य प्रेक्षक श्री वी. संपत द्वारा रतलाम में स्थानीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना परिसर का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। प्रेक्षकों ने निरीक्षण के दौरान विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्ष का जायजा लिया। संपूर्ण परिसर का भ्रमण करके आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।