अभी तक 20 आरोपियों को किया जा चुका गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस ने दिनांक 21.03.2024 की रात्रि में हुए दोहरे हत्याकाण्ड के 10000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.03.2024 की रात्रि में दौराने बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं.119/2024 धारा 302,201,120बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
मामले में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसके दौरान दिनांक 28.04.2024 को 20 वा फरार आरोपी राजाराम पिता रणछोडलाल चौधरी निवासी ग्राम जडवासाकला थाना नामली जिला रतलाम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं। फरार आरोपी राजाराम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 10000/-रूपये की ईनाम उद्घोषणा की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी – राजाराम पिता रणछोडलाल चौधरी निवासी ग्राम जडवासाकला थाना नामली जिला रतलाम
सराहनीय कार्य – उनि अनुराग यादव चौकी प्रभारी बांगरोद, प्र.आर.889 रामचन्द्र बारोड़, आर.1016 गोपाल मदारिया, आर.556 कुलदीप व्यास, आर.352 शिवराम मोर्य एवं डीएसबी शाखा से प्र.आर. योगेन्द्र जादोन का सराहनीय योगदान रहा हैं।