हितेश पैमाल अध्यक्ष नियुक्त

रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति विभाग प्रमुख श्री सुरेंद्र चौधरी ने युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की अनुशंसा पर हितेश पैमाल को शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हितेश पैमाल की नियुक्ति पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, वरिष्ठ नेता जेम्स चाको, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष विशाल कंडारे, एवं अनुसूचित समाज वर्ग के साथियों ने हार्दिक बधाई दी है।