अनूठी पहल : विवाह समारोह मे दुल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान के प्रति जागरुकता का संदेश

रतलाम । एक विवाह समारोह के कार्यक्रम मे अनूठी पहल की गई चुनाव मे मतदान के प्रति जागरुकता का बढ़ चढ़कर संदेश दिये गये. दिन दयाल नगर निवासी सुरेश पांचाल के पुत्र राजेश के विवाह मे लोकतंत्र का है पर्व, मतदान की आहुति डाल निभाए जिम्मेदारी । जैसे अनेको स्लोगन मतदान के प्रति जागरुकता का संदेश दे रहे थे हर खाने की टेबल पर मतदान के प्रति उत्साह वाले स्लोगन लगे थे यही नही दुल्हा दुल्हन द्वारा हर एक व्यक्ति मतदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई । पिता सुरेश पांचाल ने बताया की मतदान के प्रति लोगो मे उत्साह कम हो रहा है और लोकतंत्र के इस त्योहार को जो हमारा कर्तव्य है उसे हमे पूर्ण करना चाहिए और राजेश की इच्छा थी की युवाओ मे मतदान के प्रति जागरुकता का कोई अच्छा संदेश मेरे विवाह मे हो सके । शपथ का वाचन राकेश पांचाल द्वारा किया गया ! परिवारजन मौजूद थे।