गुणानुवाद सभा में धर्मनिष्ठ सुश्राविका रोशनबाई मेहता के कृतित्व को जीवन मेंं उतारने का आग्रह

रावटी (रतलाम) । स्वर्गीय बापूलाल मेहता की धर्मपत्नी पत्रकार हिम्मत मेहता, कांतिलाल मेहता की माताजी, लोकेश (लक्की) मेहता, डॉ दीपक मेहता की दादीजी, भावीत की परदादी जी रोशन बाई मेहता का 88 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को संथारे सहित देवलोक गमन हो जाने पर डोलयात्रा निकाल कर उन्हें स्थानीय शांतिवन में पंचतत्व में विलीन किया गया। 1 जून शनिवार को श्री जैन पब्लिक स्कूल रावटी पर गुणानुवाद सभा के माध्यम से उनके जीवन से प्रभावित वक्ताओं ने उनके सामाजिक और धार्मिक जीवन पर प्रकाश डालकर उन्हें अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया । इस अवसर पर पारसमल गांधी, इन्दरमल गांधी,अभा पत्रकार संघ के संरक्षक ऋतुराज बुड़ावनवाला खाचरौद, श्रीमती मधुबाला कांठेड़ इंदौर,अंशकटारिया, साक्षी मेहता,ड़ाॅ.रोहिणी मेहता, वीरेंद्र कुमार सकलेचा, गिरीश ठक्कर, विशाल बागमार करही, रंगलाल चोरड़िया रतलाम , डॉ.दीपक मेहता, सेवानिवृत एस.डी.एम.नरेन्द्रसिंह राजावत, डाॅ.बी एल मांगरीया, निरंजन लाल ठाकुर ने संथारा साधिका के कृतित्व पर ध्यान आकृष्ट कर अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर अभा जैन पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष संजय पी.लोढा, संदीप महेद्र जैन, नेमिचंद कांवड़ियां, जीवदया प्रेमी प्रकाश लोढ़ा उपस्थित थे। इस अवसर पर परिजनों के द्वारा गोतम प्रसादी का लाभ लिया गया। माताजी की याद को चिरस्थाई बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं में दानराशि भेंट की गई । गुणानुवाद सभा का संचालन समाजसेवी मोहनलाल मेहता ने किया और उपस्थितों को मंगलपाठ महामांगलिक का श्रृवण करवाया। उल्लेखनीय है कि मरणोपरांत श्री मति रोशन देवी के नैत्रदान से दो नेत्रहीनों को ज्योति मिलेगी।