भजन गायक् श्री सुधीर व्यास का संस्था परस्पर परिवार द्वारा स्वागत किया गया

रतलाम। सुप्रसिद्ध भजन ” ये चमक ये दमक ” फेम सुप्रसिद्ध भजन गायक् श्री सुधीर व्यास के रतलाम में अल्प प्रवास पर संस्था परस्पर परिवार द्वारा आपका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया एवं आपसे रतलाम में भी एक भजनों की सुमुधुर संध्या आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई इस अवसर पर संस्था परस्पर के अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल संरक्षक श्री अभय सुराणा उपाध्यक्ष श्री रमेश पोरवाल कोषाध्यक्ष श्री अभय लोढ़ा संस्था के वरिष्ठ श्री मनीष जी बोहरा मिलन जी राखेचा अमित जी डांगी राजेंद्र जी कसेरा प्रीतम जी भरगट नितेश जी की खिमेसरा सोनू जी व्यास सुभाष जी नागोरी उपस्थित रहे ।