समता युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन

रतलाम। समता युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन वरोठ माता मंदिर प्रांगण में मुमुक्षु बहन श्री त्रिशला जी धम्मानी के अभिनंदन के पश्चात् मुख्य अतिथि मनोज पीपाड़ा (बिरमावल),वरिष्ठ सुश्रावक शांतिलाल भटेवरा, साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री अशोक पिरोदिया, समता युवा संघ के संरक्षक कमल पिरोदिया, चुनाव संचालक सुशील गोरेचा व विनोद मूणत ने संघ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव सम्पन कराये।
समता युवा संघ के सभी सदस्यों ने सर्वानुमति से अध्यक्ष अर्पित गांधी, उपाध्यक्ष पवन गोरेचा एवं अभिषेक रांका, सचिव अर्पित बाफना, सहसचिव नमिष पिरोदिया, कोषाध्यक्ष अंकित मूणत, प्रचार मंत्री-गौतम मूणत तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए आदित्य पिरोदिया, अवि मूणत, रोहित पिरोदिया, कीर्ति मालवी,शुभम कांठेड़, सुबाहु मूणत, आशीष छाजेड़, मयंक कटारिया,विवेक पितलिया, अक्षय कांसवा का चुनाव किया गया।
पूर्व संघ के अध्यक्ष पंकज मूणत ने गत वर्ष के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की जानकारी सदन को प्रदान कर नवीन सत्र हेतु सभी बोर्ड सदस्य और कार्यकरिणी सदस्यो को शुभकामनाएं प्रदान की। नविन प्रचार सचिव गौतम जी मूणत ने बताया की आचार्य श्री १००८ श्री रामलाल म.सा. के इस ५० वर्ष के दीक्षा जयंती को पूरे भारतवर्ष मे महत्तम वर्ष के रूप मे बड़े ही त्याग तपस्या से मनाया जाएगा जिसकी गूंज रतलाम मे भी सुनाई देगी और रतलाम मे शासन दीपक श्री हेमंतमुनी जी म.सा.श्री ब्रम्ह ऋषि जी म.सा. और शासन दीपिका शकुंतला श्री जी आदि ठाणा, शासन दीपिका श्री प्रीतिसुधा जी म.सा. के सानिध्य मे ज्ञान ध्यान और तप त्याग से बड़े ही हर्षोल्लास से चातुर्मास मनाया जायेगा।