श्री व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम । सेवानिवृत शिक्षक और शिक्षक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिक्षक सांस्कृतिक मंच  के परामर्शदाता रहे शिक्षिका सारिका व्यास के पिता श्री नरेंद्र व्यास के दुखद निधन पर शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा शोक सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई । मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा की श्री व्यास सदैव शिक्षकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते रहे । अत्याचार और विभाग की अव्यवस्था के प्रति  हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखते थे अनेकों शिक्षक संगठन से जुड़े रहकर कर्मचारियों की एकता के प्रति सदैव सक्रिय रहे । श्री व्यास काफी मिलनसार शिक्षक के रूप में विख्यात थे  । डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. मुरलीधर  चांदनी वाला, ओ.पी. मिश्रा, कृष्ण चंद्र  ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, वीणा छाजेड़, भारती उपाध्याय, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, विनीता पटेल, आरती त्रिवेदी, भावना पुरोहित, ललिता कुशवाहा, रेखा पवार, अंजुम खान, अनिल जोशी, मिथिलेश मिश्रा, देवेंद्र वाघेला, मनोहर प्रजापति, मदनलाल मेहरा, दशरथ जोशी, रमेश परमार, दयाशंकर पालीवाल, मनोहर लाल जैन आदि उपस्थित थे । संचालन दिलीप वर्मा ने किया ।