

जावरा (अभय सुराणा) । जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्टिव ने गौशाला पर जाकर गायों को हरा चारा एवं पक्षियों को अनाज डालकर फेडरेशन डे मनाया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन धर्मेंद्र सारीका कोलन ग्रुप अध्यक्ष पवन डांगी निवृत्ति मान अध्यक्ष विशाल जैन सचिन अंकुर जैन आदि सदस्य गण पदाधिकारी गण उपस्थित थे ग्रुप अध्यक्ष पवन डागी ने बताया कि फेडरेशन की स्थापना दिवस को भीषण गर्मी में गायों को हरा चारा खिलाकर हम सब सदस्य गण सौभाग्यशाली हैं कि हमें गौ सेवा का अवसर प्राप्त हुआ इस अवसर पर दीपक चंडालिया ,संजय खेमसरा, अनिल चोपड़ा ,अनिल ओस्तवाल, अरविंद जैन ,संदीप जैन, ऋषभ छाजेड़ उपस्थित थे उक्त जानकारी ग्रुप के सचिव अंकुर जैन ने दी।