जावरा (अभय सुराणा) । रेडक्रास सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता सुजानमल कोचट्टा ने एसडीएम श्रीमती राधा महंत से मांग की कि रतलाम जिले में रेडक्रास सोसायटी जावरा के सर्वाधिक सदस्य होकर मानव सेवा के क्षैत्र में अपना विशेष स्थान रखती है। किन्तु विगत अनेक वर्षों से रेडक्रास सोसायटी के चुनाव नहीं होने से जहा रेडक्रास के हजारों सदस्यों में व्यापक असंतोष व्याप्त है वहीं शहर से लेकर दूर दराज के गांवों के सेकडो सदस्यों व नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप्प पड़ी है जबकि रेडक्रास सोसायटी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओ मे सेतू का कार्य करती है । शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं की आपातकालीन व्यवस्थाओ को ध्यान में रखते हुए जनभागीदारी को जोड़ते हुए रेडक्रास सोसायटी का गठन किया है।
श्री कोचट्टा ने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण संस्था के इतने लम्बे समय तक चुनाव ना होना दुर्भाग्य पूर्ण है।आपने कहा कि विगत लगभग सात आठ वर्षों में अनेक समाजसेवी व युवाओ ने रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता ग्रहण की है सदस्यता फिसल भरने की उनके पास रसीदें मोजुद है किन्तु आजतक उनके आइडेंटी कार्ड नहीं बने हैं रसीद लिए सदस्यों ने सिविल हास्पिटल स्थित रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में अनेक चक्कर लगाए किन्तु उनको कोई जवाब देनेवाला नहीं है। तात्कालीन एसडीएम श्री हिमांशु प्रजाप्रति ने भी शिकायतो पर वर्तमान पदाधिकारियों से सदस्यता राशि के संदर्भ मे आदेश दिये थे। श्री कोचट्टा ने नवागत एसडीएम श्रीमती राधा महंत की अपडेट कार्य कुशलता की सराहना करते हुए मांग की कि जावरा रेडक्रास सोसायटी कीगतिविधियों को संज्ञान में लेकर तत्काल चुनाव कराने की मांग की।