बीत जाती है जिंदगी ढूंढने में जबकि यह पता ही नहीं होता की ढूंढना क्या है – आनंद प्रकाश चौकसे

रोटरी क्लब 3040 शपथ विधि समारोह संपन्न

रतलाम। आनंद की प्राप्ति विस्तार से होती है जितना प्रेम अपनेपन का विस्तार करोगे उतना ही जीवन में आनंद प्राप्त होगा साथ ही ईमानदार रहने से तनाव कम होगा। बीत जाती है जिंदगी ढूंढने में जबकि पता ही नहीं होता है की ढूंढना क्या है। ईगो कम करने से अपने आप आनंद की प्राप्ति होती है अपनी खुद से तुलना करो दूसरों से नहीं। नेकी कर दरिया में डाल समंदर बन जाता है। बोलने में कंट्रोल होना चाहिए केवल विस्तार करो समेटो मत क्योंकि कफन में जब नहीं होती उक्त बाते श्री आनंद प्रकाश चौकसे (मोटिवेशनल स्पीकर) ने रोटरी क्लब रतलाम के 80 वे अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
रोटरी क्लब रतलाम का 80वा शपथ विधि समारोह मुख्य अतिथि श्री आनंद प्रकाश चौकसे(मोटिवेशनल स्पीकर), मंडलाध्यक्ष डॉ रितु ग्रोवर, अनीश मलिक, सुशील मल्होत्रा, संस्कार कोठारी, शरद गांधी, आदि अतिथियों के आथित्य में संपन्न हुआ।
प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं रोटरी प्रार्थना तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सेठिया,सचिव अनुराग लोखंडे द्वारा क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पी.डी.जी अशोक तांतेड द्वारा नवीन अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कोठारी सचिव रोटेरियन सोनल लाखानी के साथ ही नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई तथा पूर्वध्यक्ष प्रकाश सेठिया द्वारा अध्यक्ष दीप्ति कोठारी को एवं पूर्वसचिव अनुराग लोखंडे द्वारा सोनल लाखानी को रोटरी कॉलर पहनाई गई तथा अतिथियों द्वारा रोटरी पिन लगाकर नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी।
क्लब अध्यक्ष दीप्ति कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्लब द्वारा चलाए जा रहे सभी सेवा प्रकल्पों को निरंतर रखते हुए नवीन सेवा प्रकल्प भी प्रारंभ किए जाएंगे आप सभी का साथ मुझे हमेशा मिलता रहेगा ऐसी उम्मीद है मैं पूरी मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगी। मंजिलें क्या है रास्ता क्या है हौसला हो तो फांसला क्या है। साथ ही सभी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
मंडलाध्यक्ष रितु ग्रोवर ने नवीन कार्यकारिणी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी और कहा कि रतलाम के 80 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष बनाई गई उसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई दी।
कार्यक्रम को पी.डी.जी गुस्ताद अंकलेसरिया, अनीश मलिक, सुशील मल्होत्रा, संस्कार कोठारी,शरद गांधी ने भी संबोधित किया एवं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
आभार सचिव सोनल लाखानी ने माना एवं संचालन कुमारी प्रिया वर्मा एवं दीपक पंत ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Play sound