विश्व संगीत दिवस पर आयोजित सुरमई संगीत कार्यक्रम को कलाकारों ने यादगार बना दिया

रतलाम। विश्व संगीत दिवस 21 जून के अवसर पर सुरमई संगीत संध्या कार्यक्रम एक यादगार आयोजन बन गया। कार्यक्रम स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल एवम सिसोदिया म्यूजिक ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया पोलो ग्राउंड स्थित अंबेडकर हॉल में कार्यक्रम संध्या 7 बजे प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला रोग विशेषज्ञ पूर्णिमा सूबेदार व अध्यक्षता कर रहे सहायक संगीत प्राध्यापक रोहित चावरेकर ने सर्वप्रथम संगीत की देवी मां सरस्वती को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं।रोहित चावरेकर ने शानदार भजन प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि पूर्णिमा सूबेदार मैडम में बगैर म्यूजिक के ए मेरे वतन के लोगों गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने दिल हुम हुम करें, जाने बलमा घोड़े पर क्यों सवार है, सारे शहर में आपसा कोई नहीं, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, रंग और नूर के बारात किसे पेश करु। अजीब दास्तां है यह, एक प्यार का नगमा है, पन्ना की तमन्ना, चलो रे डोली उठाओ कहार पिया मिलन की रुत आई जैसे एक से एक हिट गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को ऐसा संगीत मय बना दिया कि कार्यक्रम रात 11 तक चलता रहा। कार्यक्रम में अलका पोरवाल, ईश्ववी लुणावत, भुवनेश पंडित हितेश व्यास, स्वाति व्यास, स्पंदन ग्रुप के अचल शुक्ला, एडीएम नीमच लक्ष्मी गामड़, विजेंद्र सिसोदिया, मनवीर सिसोदिया, डीएसपी अजय सारवान जितेंद्र चौहान, जलज शर्मा, रुपांशी संगीता जैन भूवी व्यास जय व्यास आदि कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया।

Play sound