गुरु के मार्गदर्शन से हम जीवन में सफल हो सकते है- राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश

  • उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी की दीक्षा स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
  • संत मानव समाज की अनमोल धरोहर है – युवाचार्य प्रवर श्री महेंद्र ऋषि जी

पुणे (वर्धमान संस्कृतिक भवन)। गुरु का दर्जा ब्रह्मा, विष्णु और महेश से भी बढ़कर है। रामकृष्ण महापुरुषों का निर्माण भी गुरु के बिना संभव था। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश ने उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी की दीक्षा स्वर्ण जयंती पर विशाल जन्मदिन को संबोधित करते कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं।
युवाचार्य प्रवर श्री महेंद्र ऋषि जी ने बताया कि संत मानव समाज की अनमोल धरोहर है। विश्व की संपूर्ण संपत्ति देखकर भी एक संत का निर्माण नहीं किया जा सकता उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी ने फरमाया कि जिसने गुरु का दिल जीत लिया उसने दुनिया को जीत लिए।
प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी ने कहा कि गुरु एक शिल्पकार है जो कंकर से शंकर आत्मा से महात्मा को और परमात्मा बना देते हैं। खानदेश केसरी श्री गौतम मुनि जी बरसात दाता ने कहा कि हिंदुस्तान विश्व गुरु के रूप में महामंडित हुआ इसका सही गुरु को ही जाता है। इस अवसर पर श्री सौरभ मुनि जी, श्री गौरव मुनि जी ने भी विचार व्यक्त किया।
राजस्थान प्रवर्तनी महासती सुप्रभाजी महाराष्ट्र प्रवर्तनी महासती प्रतिभा जी उप प्रवर्तनी सत्य साधना जी महासती अर्चना जी मीरा महासती कमलेश जी महासती चंदन बालाजी महासती संबोधि जी महासती सौरभ सुधा जी महासती प्रिया साधना जी सहित कई गुरु भगवंत महासती जी ने उपाध्याय प्रवर का अभिनंदन किया।
देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में जनता उमड़ पड़ी आचार्य प्रवर डॉक्टर शिव मुनि जी प्रवर्तक विजय मुनि प्रवर्तन आशीष मुनि जी सलाहकार रमणीक मुनि जी उपप्रवर्तक अरुण मुनि जी सभी की ओर से चादर समर्पित कर शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किया।
अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली अभिनंदन किया। मुनि कमलेश की प्रेरणा से अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ के प्रमुख भूषण स्वामी जी ने कुंभ मेले की ओर से अभिनंदन करते हुए आध्यात्मिक सूर्य पद से अलंकृत किया। सकल जैन संघ पुणे की ओर से दानवीर भामाशाह प्रकाश जी धारीवाल दानवीर रमन लाल जी लुंकड़ बनकट लाल जी कोठारी पोपटलाल की गणेश ओस्तवाल बालासाहेब धोका संपूर्ण समाज की ओर से मानव केसरी पद से अलंकृत किया एवं पुणे में जैन अतिथि भवन बनाने का संकल्प लिया। करीब 10 श्री संघ ने गुरु गौतम के नाम से स्कूल हॉस्टल गौशाला हॉस्पिटल करीब 100 करोड का संकल्प लेकर अनुपम गुरु भक्ति की भेंट दी। दीक्षार्थी दक्ष सालेचा बोहरा हैदराबाद के माता-पिता ने दीक्षा की आज्ञा प्रदान की उनका वर घोडा निकल गया। अनुष्ठान आराधिका महासती को कर्मठ व्यक्तित्व के धनी पद से सभी ने सम्मानित किया।

Play sound