श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ महासंघ द्वारा 14 मार्च को मैत्री मिलन एवं होली मिलन का समारोह होगा

जावरा (निप्र) । श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ महासंघ द्वारा होली के पावन रंगारंग पर्व पर परिवारिक मैत्री मिलन एवं होली का रंगारंग पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार होली का उत्सव 14 मार्च को दोपहर 3 बजे से चोखा चूल्हा होटल उज्जैन बाॅय पास रोड पर आयोजित किया गया है । जिसमें सबसे पहले आने वाले बोफा दम्पति का चयन अनूठे मनोरंजक तरीके से किया जाकर उनकी ताजपोशी की जावेगी।
सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य की कविताएं, चुटकुले , मोनो एक्टिंग, आदि का विशेष आयोजन किये जावेगे साथ ही कलम के धनी नगर के जागरूक पत्रकारो का सम्मान भी किया जावेगा। महासंघ के शैतानमल दुग्गड़ अशोक झामर शांतिलाल दुग्गड़ अनिल पावेचा सी एम मेहता दिनेश डूंगरवाल अभय श्रीमाल विजय आंचलिया अशोक लुक्कड़ दिनेश पोखरना नरेंद्र संघवी अजय आंचलिया वीरेंद्र विनयायका विनोद डांगी सुरेश सुराना अशोक चोपड़ा प्रदीप सेठिया नवनीतसिंह श्रीमाल प्रकाश श्रीश्रीमाल संजय सुराणा अनिल श्रीमाल हेमंत जैन आदि ने संस्था के सभी दम्पति परिवार मित्रों से अपील की कि समय पर अवश्य पधार कर होली के रंगारंग सांस्कृतिक पर्व में अपनी सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनायें।