
इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं परदेशीपुरा दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक सांसद के कार्य अध्यक्ष सुप्रसिद्ध वकील अरविंद जी एवं उनके वकील पुत्रों के साथ पुलिस द्वारा बिना जानकारी लिए अकारण मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया वह घोर निंदनीय है। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मंयक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं समाज के वरिष्ठजन डॉ जैनेन्द्र जैन राजकुमार पाटोदी सुशील पांड्या नरेंद्र वेद अनिल जेनको सुदीप जैन आदि ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारीयों से मांग करते हुए कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त करवाई करें ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। नहीं तो समग्र जैन समाज को प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।