चाईल्ड लाईन की पहल पर 08 वर्षीय बालक को जबरदस्ती नशे की आदत डालने वाले आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

रतलाम । दिनांक 04/12/2021 चाइल्ड लाइन के 1098 नम्बर पर ग्राम अयाना तहसील पिपलोदा से कॉलर द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि एक बालक जिसकी उम्र 08 वर्ष है गांव के कुछ लोग बालक को बीड़ी सिगरेट और अन्य नशे की आदत डाल रहे है और नही करने पर जोर जबरजस्ती डरा धमका रहे। और आरोपियों ने बालक को वीडियो भी वायरल कर दिया है । जिसमे बालक को जबरन बीड़ी पिला रहे है ।
दिनांक 05/01/2021 चाइल्ड लाइन टीम सदस्य पिपलोदा थाने में जाकर प्रशिक्षु आईपीएस विनोद कुमार मीणा से मिले और मामले की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अरूण भल्ला ,दिव्या उपाध्याय,व पुलिस कर्मी ग्राम अयाना गए बालक व उसके परिजनों से मिले काउन्सलर दिव्या उपाध्याय द्वारा बालक की काउंसलिंग की गई। कॉउंसलिंग में बालक ने अपराधियों के नाम रतनलाल पिता भेरूलाल निवासी ग्राम अयाना राहुल पिता रूपसिंह ग्राम अयाना बताये जिसके आधार पर आरोपियों पर किशोर न्याय अधिनियम की धारा. 77 ,86, व भा. द. स. की धारा 506,34,तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम धारा 3(2)(5ए) में एफआईआर दर्ज कराई गई । आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उक्त जानकारी प्रेम चौधरी जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन रतलाम (म.प्र.) ने दी।

Play sound