

रतलाम | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत रतलाम नगर में लगभग 150 स्थानों पर भगवान श्री राम की समरसता आरती का आयोजन किया गया जो कि सभी बस्तियों में मोहल्ला स्तर पर हुई ।आयोजन कि जानकारी देते हुए नगर प्रचार प्रमुख पंकज भाटी ने बताया कि इस आरती में सभी सामाज के रामभक्तो ने सहभागिता कर इस कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की।सम्पूर्ण क्षेत्र रामजी के जयकरो से राम मयी हो गया।जगह जगह राम धुन और भजन गायन से क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। आरती का उद्देश्य सभी समाजो का एक स्थान पर एकत्रित कर भगवान राम की आराधना तो था ही साथ ही आगामी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाभियोजना जो कि 14 जनवरी से 5 फरवरी तक चलाया जा रहा है, को भी सफल बनाना है क्यों कि मंदिर को भव्यता के साथ दिव्यता भी प्रदान करनी है और ये दिव्यता हर समाज,हर जाति हर वर्ग के सहयोग मात्र से ही प्राप्त हो सकती है|