अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनिस कल रतलाम आएंगे

रतलाम। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री दिनकर जी सबनीस, ग्राहक पंचायत के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कल ९ जनवरी २०२१ को रतलाम आ रहे है । ग्राहक पंचायत के जिला एवं नगर कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिले में इस वर्ष बने सभी सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग रतलाम में आयोजित किया जा रहा है । इस वर्ग में ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष मनोहर शर्मा, प्रांच सचिव मुकेश कौशल, प्रांत महिला प्रमुख दिपलक्ष्मी, जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे भी मार्गदर्शन देंगे । ग्राहक पंचायत के जिला सचिव मनमीत कटारिया, राकेश मिश्रा एवं नगर प्रचार प्रमुख हिरेन्द्र परमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बरबड़ रोड़ स्थित होटल रूद्रपैलेस में किया जा रहा है । प्रात: ११ बजे से पंजीयन प्रारम्भ हो जावेंगा एवं प्रशिक्षण दोपहर २ बजे प्रारम्भ होगा । वर्ग की तैयारी में महेन्द्र भंडारी, विनोद यादव, प्रकाश बंशीवाल, अर्पित उपाध्याय, शुभम सिखवाल, राकेश पांचाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है ।समाचार प्रकाशनार्थ रतलाम दिनाकं ८.१.२०२१