जयकारों के साथ हुआ दिवाकर भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

जावरा (अभय सुराणा)। तपस्वीनि विदुषी साध्वी श्री सरिता श्री जी म.सा.मधुर व्याख्यानी साध्वी श्री प्रियंका श्री जी म.सा. आदि ठाणा 2 का चार्तुमासिक मंगल प्रवेश रंगू जी महिला स्थानक सोमवारिया से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जग में चमके जैन दिवाकर नभ में चमके जैन दिवाकर के साथ भगवान महावीर के जयकारो के साथ श्रावक श्राविकाएं चल समारोह द्वारा दिवाकर भवन पर हुआ। जहां पहुंचकर चल समारोह धर्म सभा में परिवर्तित हुआ।

प्रवेश की पावन बेला पर स्वागत गीत श्री जैन दिवाकर बहू मंडल एवं श्री जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए धर्म सभा में महासती सरिता जी ने फरमाया कि प्रभु महावीर की आज्ञा अनुसार सभी साधु संत चार माह एक स्थान पर रुक कर धर्म आराधना करते हैं यह चार माह बहुत ही अनमोल होते हैं जिसमें हमें आध्यात्मिक रूप से जागृत होते हुए तप त्याग धर्म आराधना करते हुए प्रभु की भक्ति करना चाहिए। जिनवाणी श्रवण करते हुए उसका चिंतन करते हुए उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकड़ियां एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल ने बताया कि चार्तुमासिक गतिविधियां दिनांक 8 जुलाई आषाढ़ सुदी तेरस से पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज साहब के जाप एवं चालीसा के साथ ही प्रतिदिन प्रवचन की श्रृंखला दिवाकर भवन पर गतिमान रहेगी चल समारोह के पूर्व नवकारसी का आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा सागर साधना भवन पर रखा गया। जिसमें रतलाम रिंगनोद रोजाना ढोढर कलालिया से पधारे महानुभाव के साथ श्रीसंघ के श्रावक श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

धर्म सभा में इंदरमल टुकड़िया, ओमप्रकाश श्रीमाल, पवन संघवी, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, शांतिलाल डांगी, बाबूलाल भटेवरा, सुभाष चौरडिया, महावीर डांगी, धनसुख चौरडिया, अनिल पोखरना, ललित भंडारी,, डॉ महावीर पावेचा, वर्धमान टुकड़ियां, सुरेन्द्र मेहता, पुखराज पोखरना, सुशील मेहता, रमेशचंद्र जैन, अशोक मेहता, ऋषभ छाजेड़, नितिन कोलन, तरुण टुकड़िया, प्रकाश कोठारी, बसंतीलाल चपडोद, वर्धमान माडोत, रूपेश दुग्गड, फतेहलाल बुरड़, दिलीप भंडारी, रवि दुग्गड, अमन छाजेड़, पारसमल बरडिया, अशोक रांका, तरुण खारीवाल, संजय टुकड़ियां, संजय भंडारी, सुनील मेहता, ज्ञानचंद ओस्तवाल, अजय चपडोद, संदीप जैन के साथ जैन दिवाकर महिला मंडल, बहु मंडल, बालिका मंडल, नवयुवक मंडल के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। धर्म सभा का संचालन महामंत्री महावीर छाजेड़ ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष विनोद ओस्तवाल ने माना।