संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर पक्ष का मुकाबला करे – प्रदीप उपाध्याय

बड़ावदा मंडल के कार्यकर्ता आभार व्यक्त करने पहुंचे जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल के कार्यकर्ता पूरी विधानसभा में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते है। कार्यकारिणी की घोषणा भले देर से हुई लेकिन दुरुस्ती से हुई। बड़ावदा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बगैर पद के दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह कर संगठन के प्रति वफादारी निभाई है।आने वाला समय चुनौतीयों भरा है। सबको संगठित होकर कांग्रेस के दुष्प्रचारों का सामना कर डबल इंजन की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना है।पद मिलने के बाद अभिमान न करते हुए सिर्फ और सिर्फ संगठन के लिए कार्य करे।
उक्त बाते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बड़ावदा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष व्यक्त की। कार्यकरिणी घोषित किए जाने के बाद बुधवार को जिला अध्यक्ष का आभार जताने पहुंचे मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का जिला भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया ।

ये थे मौजूद….
स्वागत कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति समिति अनिल अवस्थी, मांगीलाल अजमेरा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत , वरिष्ठ नेता राघव सिंह , भेरूलाल शर्मा , मेहरबान सिंह , हरिराम चौधरी, तेजसिंह, प्रिया कुंवर ,मंडल महामंत्रीद्वय प्रभु लाल मालवीय, वेदांश अमन हिंगड, उपाध्यक्ष कारू लाल जाट, संजय चावड़ा, शांतिलाल जायसवाल, जितेंद्र बैरागी, दिलीप राठौर, लोकपाल सिंह,रमेश चौधरी, रामकरण मालवीय, जगदीश आंजना, अनिल हाडा , राय सिंह ,धीरज शर्मा अरुण कुमावत, योगेंद्र सिंह, उमराव सिंह गुर्जर सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

काफिले के साथ पहुंचे…
भाजपा के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष के समक्ष वाहनों के काफिलो के साथ पहुंचे। सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं को एक साथ देख जिला अध्यक्ष खुश दिखाई दिए। जिला अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *