बुन्देलखण्ड । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्ग यात्रियों हेतु चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत श्रवणवेलगोला ट्रेन यात्रा में जिसमें छतरपुर,पन्ना,टीकमगढ़, दमोह,सागर,रायसेन,भोपाल के करीब 800 दर्शनार्थी 24अक्टूबर 2026 को श्रवण वेलगोला हेतु ट्रेन द्वारा रवाना हुए।
युवा परिषद् बुन्देलखण्ड के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ट्रेन में ही यात्रियों द्वारा अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् बुंदेलखंड प्रांत के तत्वावधान में परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज,आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ,और पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणी 105 श्री ज्ञानमती माता जी की जन्म जयंती के पुनीत अवसर पर बड़े ही भक्ति भाव से ट्रेन में ही महाआरती और भक्ति संध्या के द्वारा पूरी ट्रेन का माहौल भक्ति में कर दिया।