जन चेतना परिषद रतलाम के संस्थापक अध्यक्ष श्री एम एल दुबे के के निधन पर शोक सभा आयोजित

रतलाम 28 अक्टूबर । आज बुधवार को सायं काल 3.30 बजे जन चेतना परिषद रतलाम के संस्थापक अध्यक्ष श्री एम एल दुबे के दिनांक 21.10.2026 को देवलोक वास होने के कारण शोक सभा का आयोजन सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, संरक्षकों, दानदाताओं, आजीवन सदस्यों, पालको, जन चेतना परिषद विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों स्टाफ व समस्त दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में आयोजित की गई।
आदरणीय दुबे साहब के द्वारा किए गए कार्यों व व्यवस्था की दिव्यांग बच्चों की शिक्षा सेवा विरासत को आगे बढ़ कर सुचारू संचालन हेतु संकल्पित व उनके सौंपे गए विद्यालय, छात्रावास, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, फिजियोथैरेपी सेंटर व कंप्यूटर शिक्षा के दायित्वों को पूरा करने में सहभागी व सक्षम होने का अवसर मिला है उनके सपनों को साकार करने के लिए सभी ने प्रतिज्ञा ली गई।
उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि , आदरांजलि अर्पित की गई। आज उपस्थित रहे श्री दिनेश सियाल, श्री ओमप्रकाश मिश्र, श्री मुकेश जैन, श्री विक्रम कोठारी, श्री अशोक चाष्टा, श्री आदर्श दुबे, श्री गोपाल सोनी, श्री अय्युब खान, डाॅ राम पंवार सदस्य व संस्था प्रधान अध्यापक श्री सतीश तिवारी सहित स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *