
रतलाम / भोपाल 22 अगस्त। भोपाल जिले के हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र के रक्षाबंधन उत्सव के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी, एम एस एम ई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हम सब माता, बहनों की रक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। लोगों ने भाई रामेश्वर शर्मा के साथ, मुझे रक्षा के सूत्र बांधे हैं, हम सभी माता, बहनों की रक्षा और विकास के लिए वचनबद्ध हैं।