पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिवस युवा शक्ति पर हुए प्रवचन

आज युवा व्यसन में, युवतियां फैशन मे और परिवार टेंशन में है : डॉ संयमलता म.सा.

रतलाम । “आते है पर्व हमे कुछ याद दिलाने को, भूतकाल का एक संदेश दिलाने को” । सौ ताले की एक चाबी है आज की युवा शक्ति । भारत भूमि में आज जिनालय ओर शिवालय से ज्यादा मदिरालय की स्थापना है । आज युवा व्यसन मे, युवती फैशन मे और परिवार टेंशन मे है । मशीनी युग में हाथ से काम बंद हो गया और गुटका आया तो मुंह बंद हो गया । उक्त विचार पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिवस युवा शक्ति विषय पर सैलाना वालों की हवेली में आयोजित धर्म सभा मे जैन दिवाकरीय महासाध्वी डॉ संयमलता म.सा. ने व्यक्त किए ।
आपने फरमाया की आज का युवा एफ शब्द मे पागल है । पहला है फोन, तिजोरी से ज्यादा ताले आज फोन मे है । दूसरा फ्रेंड, फूलो का सार इत्र मे होता है और जीवन का सार मित्र मे होता है, लेकिन मित्र बहुत सोच समझ कर बनाओ । तीसरा फैशन , इस के पीछे आज का युवा पागल हो रहा है । टेटू, फटे कपड़े की फैशन है । युवा युग का निर्माता है ओर वचन व कर्तव्य का पालन करने वाला है । भारत देश की युवा शक्ति 70 करोड़ की है । आज का युवा भविष्य का कर्णधार है । मेरा युवा वर्ग से निवेदन है की हमे व्यसन, फैशन ओर गलत मनोरंजन से बचना है । हर युवा मे नई शक्ति है ओर हर वृद्ध मे नया अनुभव है । अनुभव ओर शक्ति मिल जाए तो एक ओर एक ग्यारह बन जाते है । युवाओं समय आ गया है अनुभव लेकर समाज को बदलो ओर रिवाज़ को बदलो । जियो ओर जीने दो का नारा लगाने वाले बाहर जाकर पीयों ओर पीने दो का नारा लगाते है ।
जन्म के समय दूध की बोतल, स्कूल मे पानी की बोतल, बड़ा हुआ कोल्ड्रिंक की बोतल, युवा हुआ तो शराब की बोतल, बुढ़ा हुआ हो लिवर खराब हुआ तो खुन की बोतल ओर अंतिम समय मे ऑक्सीजन की बोतल, जन्म से अगर बोतल की लत लग जाए तो वो छूटती नही है, हमे बुरी संगत से बचना चाहिए । हमे हमारी भारतीय संस्कृति को अपनाना है और पाश्चायत संस्कृति को त्यागना है । आज के युवा वर्ग को अपने नैतिक मूल्यो का पालन करना चाहिए । युवा पीढ़ी को धर्म, आध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ना होगा ।
धर्मसभा मे महासती सौरभ प्रज्ञा म.सा. ने तपस्या की प्रेरणा देते हुए सुमधुर भजन प्रस्तुत किया । इसके साथ साथ “कर्मो की अदालत” विषय पर इस मे राजा श्रेयांस बाफना, मंत्री लक्ष्य कटारिया, हलवाई सहज कटारिया, हलवाई पुत्र नैतिक पटवा, जियांशी कटारिया, मिष्टी कटारिया ने शानदार प्रस्तुति दी । उस के बाद दिन में जैन धर्म पर आधारित हाउजी का आयोजन हुआ । कल दिनांक 24 अगस्त रविवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव दोपहर में मनाया जाएगा ।

Play sound