
रतलाम । आज वैश्यजन को एकजुट होने की आवश्यकता है । वैश्यजन देश की आर्थिक विकास की प्रगति मे अपना पुरा योगदान देता है उसके साथ साथ हमे जरूरतमंद की सहायता के ओर ज्यादा कार्य करना पड़ेगे । उक्त विचार अंतराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने अपने रतलाम प्रवास के दौरान जिला इकाई द्वारा किए गए स्वागत के दौरान कही ।
आपने कहा की अंतराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार हमे रक्तदान के साथ साथ वैश्यजन को एकजुट करना है ताकी वैश्यजन को आनेवाली परेशानियों से अपनी एकजुटता से दूर किया जा सके । अंतराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बहुत जल्द वैश्य व्यापार एप लॉन्च करने वाला है ताकी वैश्यजन को व्यापार मे कोई परेशानिया ना आये । इस के साथ साथ हमे हर वैश्यजन के सुख दुख मे सहभागी बनना है । रतलाम की जिला इकाई सक्रिय है ओर युवा जोश से भरी हुई है बस इस जोश को कायम रखना है ।
जिलाध्यक्ष वरुण पोरवाल ने कहा की रतलाम मे केबिनेट मंत्री चेतन्यजी काश्यप के दिशा निर्देश मे हम को कार्य करना है । आपने कहा की अभी सिर्फ रतलाम की जिला, नगर ओर युवा इकाई सदस्यों को जोड़ा है, आगे बड़े स्तर पर राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम किया जायेगा । साथ ही रतलाम के हर वैश्यजन की तकलीफो को दूर करने के लिए जल्द अलर्ट टीम की घोषणा हेल्पलाइन नंवर के साथ की जाएगी ।वरुण पोरवाल ने यह भी कहा कि जिले के वैश्यजन की सुविधा हेतु लीगल सेल,चिकित्सा सेल एवं व्यापार विस्तार सेल का गठन किया जाएगा जिससे कि वैश्यजन को वर्तमान समय में कई तरह की सुविधाये प्रदान हो सके l
कार्यक्रम को बी एल् मजावदिया, रजनीश गोयल, श्रीकांत डोशी, दिलीप मेहता, नीलेश लड्ढा, संजय बाफना, अर्पित लुनिया ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम मे प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप धारिया का स्वागत सम्मान रतलाम जिला इकाई द्वारा किया गया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने देते आभार माना ।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र माहेश्वरी ,संजय बाहेती ,चेतन मूणत, विशाल गांधी, जितेंद्र माहेश्वरी, राजेश धूपिया, सौरभ मेहता, विपुल मोदी, मुरली खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे ।