

रतलाम। श्राद्ध पक्ष में भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों एवं प्रिय जनों की स्मृति को सेवा कार्यों में मनाने के संस्कार को अनेक परिवार अलग-अलग ढंग से सेवा कार्य कर मनाते हैं । उसी क्रम में प्रथम प्रकरण में डॉक्टर प्रणय बैरागी एवं श्रीमती डॉ विशाखा बैरागी द्वारा सुपुत्र कौशलेंद्र बैरागी की स्मृति में लगभग रुपए 25000 हजार से ज्यादा राशि की बहुत ही महंगी दवाई, सिरिंज ,सेनीटाइजर ,फीडिंग ट्यूब, पेडियाट्रिक केनोला, पीएमओ लाइन, बच्चों के कपड़े, खिलौने, बर्तन आदि बाल चिकित्सालय मैं सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. सागर के जन सहभागिता निवेदन को स्वीकारते हुए जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य व काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी के सहयोग से सभी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर सी डामोर, डॉ अखंड प्रताप सिंह, डॉ मनीष सिंह व नर्सिंग स्टाफ अधिकारी आरती गहलोत को गरीब एवं पीड़ित छोटे बच्चों के लिए दिए गए।
द्वितीय प्रकरण में पूज्य पिताजी स्वर्गीय हेमराज शर्मा की स्मृति में सुपुत्र दीपक शर्मा ,पत्नी कुसुम देवी हेमराज शर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में गंभीर मरीज की आवश्यकता अनुसार आधुनिक ब्लड प्रेशर नापने की मशीन आई सी यू वर्ड सिस्टर संगीता मसीही, गगन मॉल एवं प्रिया चौकीकर को शर्मा परिवार एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी की उपस्थिति मैं भेंट किया| तीसरा प्रकरण दीपक डोसी द्वारा रिचार्जेबल सेल, चार्जर, मानसिक रोगियों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री एवं कपड़े प्रदान किए गए।
समाजसेवी गोविंद काकानी ने फाउंडेशन के माध्यम से पीड़ित मानवता के लिए सहयोग करने वाले सभी आत्मीयजन का फाउंडेशन के सभी सदस्यों की ओर से हृदय से धन्यवाद अर्पित किया है।