विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव आज से प्रारम्भ

रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाने की आज से शुरुवात हुई। उत्सव में विशेष बात ये रही कि विद्यालय के छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ पूर्ण रीति अनुसार शिक्षिका श्री मति ललिता कदम के मार्गदर्शन में ओर उनके साथ किया विद्यालय में पहला अवसर है कि इस तरह से छात्रों ने हनुमान चालीसा पाठ किया।
हनुमान चालीसा का पाठ विद्यालय के छात्र ललित गोस्वामी लक्की गोस्वामी योगेश पोरवाल विजय डाबी संदीप पाटीदार सुमित मालवीय राजकुमार प्रजापत नारायण चौधरी ने किया। इस अवसर पर गाइड की छात्राओं ने इस प्रार्थना की ओर गाइड की परम्परा अनुसार अतिथि सम्मान किया।
गाइड की छात्राओं में नव्या हर्षिता दीक्षा गिरजा लक्ष्मी अरसीन मोनिका आरजू अनवर पलक महजबी इमरान अर्पिता चित्रलेखा सविता तनुसा नेहा ने किया। वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय में प्राचार्य गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में खेलकूद कबड्डी खो खो क्रिकेट रस्सी कूद मेंहदी रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल पाटीदार ने कहा है कि हमारे विद्यालय धोसवास की छात्र छात्राओं ने पूरे जिले में नाम।किया है और हमारे छात्र छात्राओं हर गतिविधि में उपस्थित होते है नाम रोशन करते है सभी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में इतने अच्छे ओर मनमोहक कार्यकम छात्र छात्राओं ने किए हैं ये सभी बधाई के पात्र हैं सभी शिक्षकों की मेहनत सफल रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी है और हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है
कार्यक्रम के शुरुवात मै माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, व मुख्य अतिथि अनिल पाटीदार सरपंच,एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल का स्वागत ललिता कदम, प्राचार्य गोपाल वर्मा, राजीव पंडित, एवं विधायलय परिवार ने किया l
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राओं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूतन मजावदिया ने किया।