राष्ट्र ध्वज तले होगा श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन

  • राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से शहीद माता पिता से कराया ध्वज पूजन
  • कल नारी शक्ति उठाएगी कलश में गंगा ताकि जात पात पर कभी देश में न हो दंगा

उज्जैन । जात पात में कोई भेद नहीं , राष्ट्र से बढ़कर कोई श्रेष्ठ नहीं को सार्थक करने के प्रयास को लेकर स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन के कार्यक्रम हेतु मंगलवार को गई । शहीद भास्कर पांडे के माता पिता के हाथों व पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल — बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड राष्ट्र ध्वज पूजन किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बीमा हॉस्पिटल परिसर में हो रहा है । पहली बार राष्ट्र ध्वज के नीचे सामाजिक सद्भाव सम्मेलन के साथ साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा । श्रीमद् भागवत कथा के प्रधान यजमान भगवान श्री चिंतामन गणेश होंगे । पंडित अर्जुन गौतम के मुखारविंद से सात दिनों तक कथा का श्रवण भक्त करेंगे । एक ऐसा अनूठा आयोजन जिसमें समाज में बढ़ती जाति गत नफरतों को तोड़ने के लिए और प्रेम सौहाद्र की स्थापना हेतु राष्ट्र ध्वज स्थापित किया गया । शहीद भास्कर पांडे की माताजी बीना पांडे के मुख्यातिथि एवं उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी की अध्यक्षता में सभी ने राष्ट्र की एकता की शपथ लेकर युग दृष्टा युवाओं के प्रेरणा स्तंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर का पूजन कर तिरंगे को फहराया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा शकेब अख्तर कुरैशी ने प्रस्तुत की । इस अवसर पर अवसर पर पूर्व सैनिक सर्व श्री शेष नारायण श्रीवास्तव, संजय कुमार , प्रशांत निगम , रवि प्रताप सिंह , भदौरिया,अनिल कुमार तोमर, जगदेव सिंह चावड़ा , संजय सोलंकी , छगनलाल वर्मा, पुष्पेंद्र बारकिया, उर्मिला श्रीवास्तव,अनुपमा श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, आरती यादव , गीता रामी , आशीष अष्ठाना, शशि श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, रजनी कुलश्रेष्ठ, नंदनी जोशी , हेमलता पांडे, रचना खंडेलवाल,वर्षा श्रीवास्तव , रक्षा अष्ठाना आदि उपस्थित रहे ।