
जावरा (अभय सुराणा) । स्वर्गीय सागरमलजी स्वर्गीय मदनलालजी . स्वर्गीय श्रीमती संगीता नाहर की स्मृति में दिनांक 25 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अन्नक्षेत्र रावण दरवाजा जावरा में समय प्रातः 10 से 2 बजे तक किया जा रहा है।
विभिन्न संस्थाओं जैन दिवाकर बहुमंडल. बड़ावदा सेवा रक्तदान संस्था व भारत विकास परिषद जावरा द्वारा आयोजित किया जा रहा है. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में सेवा भावना को सशक्त बनाना है। है। आप भी रक्तदान करें रक्तदान करने से शरीर शुद्ध रहता है बीमारी नहीं आती है। जैन दिवाकर बहुमंडल जावरा की ओर से चित्रा औसतवाल उषा कोचट्टा प्रियंका जैन गरिमा जैन नेहा संघवी एवं भारत विकास परिषद जावरा की ओर से पप्पू सिंह दिनेश भवसार और दीपक गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करी है।बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था के शेखर नाहर प्रवीण व्यास एवं सुदीप भारती से रक्तदान करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।