राजेन्द्र श्रोत्रिय की पुस्तक मां निरुत्तर है का विमोचन, सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन

साहित्य गौरव सम्मान व हिंदी साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए कविगण

जावरा (अभय सुराणा) । देश के जाने-माने व्यंग्य एवम् गीतकार कवि श्री राजेन्द्र श्रोत्रीय जावरा के काव्य संकलन ‘ मां निरूत्तर है ‘ का विमोचन होटल फार्म पैराडाइज, मान रोड ,हिंजेवाडी , पुणे में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संस्था एक प्रयास, भारत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हास्य-व्यंग्य कवि श्री महेन्द्र ‘माणिक’ ने किया । हास्य कवि श्री शरदेन्दु शुक्ला ‘शरद’माडर्न कालेज की हिंदी विभाग प्रमुख डा प्रेरणा उबाले गजलकारा इन्दिरा पूनावाला, फिल्म गीतकार व संस्था एक प्रयास भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू चौरसिया , इन्दौर, महेन्द्र ‘माणिक’ सभी कवि कवयित्रियों ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर , उनके करकमलों द्वारा पुस्तक ‘मां निरूत्तर है’ का विमोचन किया गया ।आप सभी ने मंच की शोभा बढ़ाई ।काव्यपाठ किया व इस अवसर पर उन्हें साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतज्ञ डा रितु भट्ट के वाद्ध वादन व पिनाक दीपक ने सरस्वती वंदना गायन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पुणे के जाने-माने साहित्यकारों ने कार्यक्रम में शिरकत की श्री सुरजीत सिंह ‘जख्मी’ , श्री सुनील जोशी , एस एन डी टी कालेज की सहायक प्राध्यापक डा निर्मला राजपूत , वेदस्मृति ‘कृती’ , डॉअनीता जठार , वैज्ञानिक व कवि डा अनिल बागवान , डा शैलजा दुबे , श्री नंदकुमार मिश्र ‘आदित्य , गोविंद कुमार मिश्र ‘ प्रभाकर’ , जम्मू कश्मीर से पधारे गजलकार श्री प्यासा अंजुम , डा ज्योति कृष्णा , गायक श्री सतीश कुलकर्णी , संस्था एक प्रयास भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विद्या सराफ , पालिंगो भाषा संस्थान की संस्थापक श्रीमती भावना गुप्ता ‘ महेंद्र’ , समाज सेवी श्री जब्बार शेख ,को हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
सभी सम्मानित कवि कवयित्रियों ने काव्यपाठ किया। सफल , शानदार कार्यक्रम के सूत्रधार की भूमिका कीर्तिश गरिमा श्रोत्रिय ने निभाई। अर्चिता विवेक दीपकने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में इन्दिरा पूनावाला जी के मरहूम शौहर श्री एम एच पूनावाला जी व पुणे की विख्यात साहित्यकारा स्वर्गीय प्रभा माथुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।