
रतलाम। कल JSG रतलाम ज़ोन के चैयरमेन श्री निर्मलजी मेहता ने रतलाम के सभी 11 ग्रुप्स के बीच ज़ोन स्तरीय गायन प्रतियोगिता आयोजित की । जिसमें 25 वर्ष से कम आयुवर्ग में एक प्रतियोगी तथा 25 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में दो प्रतियोगियों का चयन किया जाना था ।
Jsg ग्रेटर ने इस प्रतियोगिता में तीन प्रतियोगी भेजे थे । अपने दमदार आवाज और सुरताल के बल पर ग्रेटर के तीनों प्रतियोगियों ने प्रभावी प्रदर्शन किया । निर्णायकों ने इनके प्रदर्शन से प्रभावित हो कर ग्रेटर के तीनों प्रतियोगियों कु ईशवी अभयजी लुणावत, श्री निलेशजी गोधा और श्री धर्मेशजी कोठारी का चयन एकमत से किया । अब तीनों प्रतियोगी 28 दिसंबर को खाचरोद में होने वाली मध्यप्रदेश रीजन की प्रतियोगिता में भाग लेने जायेंगे ।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपेंद्र जी कोठारी, श्री ललित जी कांठेड़,संजयजी खमेसरा, ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी रचना जी चौरड़िया, सचिव श्री यशवन्त जी बबिता जी पावेचा, श्री प्रमोद जी सरिता जी धींग ,कोषाध्यक्ष श्री जितेशजी सोनुजी गेलड़ा ,संजयजी शोभना जी चपरोट ,अभयजी नीता जी लुणावत, श्रीमती ऋतू कोठारी ने तीनों विजेताओं को रीजन प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान करते हुए हर्ष व्यक्त किया है ।