सफलता की कहानी : पीएम स्वनिधि योजना से मिला सहारा, व्यवसाय को मिली गति

रतलाम 26 दिसंबर। पीएम स्वनिधि योजना से अपने व्यवसाय को नए आयाम पर पहुंचाने वाले राकेश पंचाल निवासी प्रताप नगर, रतलाम ने बताया कि मैं एक ठेले के माध्यम से सेब, पपीता, चीकू, अनार, संतरा आदि ऋतु अनुसार फल विक्रय कर व्यवसाय करता हूं। नगर निगम द्वारा मुझे जानकारी मिली की पथ विक्रेता का पंजीयन किया जा रहा है। मैंने नगर पालिका मे जाकर सम्पर्क किया एवं संगठित कामगार पोर्टल पर अपना पंजीयन करवाया एवं पीएम स्वनिधि योजना मे आवेदन किया। नगर पालिका द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत मेरा ऋण प्रकरण यूको बैंक को प्रेषित किया गया। दस हजार रुपये ऋण स्वीकृत होकर तुरंत मेरे खाते मे आ गया । मैंने अपनी किस्त समय-समय पर जमा की, 1 साल के बाद कार्यालय से पुनः 20 हजार ऋण राशि का आवेदन किया । उसके पश्चात मैंने 50 हजार ऋण राशि का भी आवेदन किया, यह राशि भी मुझे समय पर प्राप्त हो गई हैं ,जिससे मेरा व्यवसाय बढ़िया चल रहा है । मै व्यवसाय कर आर्थिक रूप से सशक्त हो गया हूं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं।

Play sound