

रतलाम 26 दिसम्बर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता नॉलेज पार्टनर संस्था “हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट ( हाईफीड) “द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार रतलाम की नगर पालिक निगम के अटल सभागृह में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं हेतु एक दिवसीय “वेस्ट टू आर्ट एंड थ्री आर प्रैक्टिस“ विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
एचआईएफईईडी संस्था की विषय विशेषज्ञ श्रीमती लता त्रिपाठी जी ने बताया कि फूलों से अगरबत्ती बनाना, सब्जी मंडी के कचरे से खाद बनाना, घरेलू भोज सामग्री से अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करना आदि नवाचार के तरीके प्रतिभागियों की सिखाए गए। प्रतिभागियों को 3त् की आवश्यकता क्यों पड़ी, इससे क्या लाभ है, इसका क्रियान्वयन कैसे किया जाता हैं,इत्यादि बातों की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया गया। कचरे से कला और आकर्षक खिलौने, सजावट का सामान तैयार करना सिखाया गया। कचरे से नई वस्तु का सृजन कर वातावरण को शुद्ध रखना आदि तरीकों पर चर्चा की गई।
एचआईएफईईडी संस्था के प्रतिनिधि संदीप सोनी ने थ्री आर प्रैक्टिस में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि वें अपना सहयोग कैसे कर सकते हैं। रिड्यूस में क्या,- क्या करेंगे, रियूज में क्या,- क्या करेंगे और कचरे के रिसाइकल में अपनी भूमिका कैसे कर सकती हैं, विस्तार से उदाहरण सहित समझाया गया। महिलाओं बताया गया कि कचरे को कम कैसे करना है, कचरे को दुबारा उपयोग कैसे करना है और कचरे को रिसाइकल कैसे किया जाता हैं।
स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्र सिंह पवार, आईईसी टीम से करण सिंह भदौरिया, अजय परमार, भूमि राजावत, रामेश्वर परमार, सोनू मावी, महेश डिंडोर, रोशनी वर्मा, मनीष पवार, रामप्रसाद ग्रेवाल एवं एचआईएफईईडी संस्था की ओर से विषय विशेषज्ञ श्रीमती लता त्रिपाठी, द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधी दर्पण चौबे, संदीप सोनी उपस्थित रहें। प्रशिक्षण में 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया।