राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय के परिसर में बच्चों से की चर्चा


राजगीर (बिहार) । जैन साध्वी प्रवतनी डॉ.चंदन जी महाराज अन्य साध्वीयो के साथ भगवान महावीर की पवित्र भूमि राजगीर पहुंचे। यहां पर सर्वप्रथम जैन श्वेताम्बर कोठी राजगीर गए, जहां भगवान मुनि सुब्रत नाथ स्वामी दर्शन किए इसके उपरांत पूर्व भारत स्थानक वासी जैन संघ राजगीर में प्रवास कर रहे हैं। इधर शुक्रवार को राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय के परिसर में बच्चों को डा.चंदना महाराज जी शिष्या साध्वी प्रवचन नव कृति जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा आप बच्चे आने वाले समय का भविष्य हैं आप लोग अपने भविष्य को संवारने के लिए बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय भगवान महावीर की पावन धरा पर संचालित है, इस धरती का महत्व ही उत्तम है। भगवान महावीर ने इस पावन धरा पर की चातुर्मास किये थे। उन्होंने बच्चों को कहा कि राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश जी महाराज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर विद्यालय का शुभारंभ कराया। उन्होंने साफ – सफाई पर जोर देते हुए कहा कि बच्चो आप सभी को साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस मौके पर विद्यायल के निदेशक ममता कुमारी, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, संगीता देवी, रीता सिन्हा, पिंकी कुमारी,सुरज कुमार, पिंकी कुमार, सरीता कुमारी, ज्योति कुमारी, सुनील कुमार, पूर्व भारत स्थानक जैन संघ के प्रबंधक जगन्नाथ तिवारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।